Jharkhand EV Policy Hindi Jharkhand EV Policy, jharkhand electric vehicle subsidy, झारखण्ड सरकार EV पॉलिसी jharkhand electric vehicle subsidy: इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर झारखण्ड सरकार ने लोगों को दिया तोहफा लागु की नई EV पॉलिसी। इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगी 1.50 लाख तक की छूट Hemant Soren (हेमंत सोरेन) सरकार ने झारखण्ड प्रदेश में लागु की नई EV पॉलिसी।जिसके तहत लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 1.50 लाख तक की सब्सिडी हासिल कर सकते है इतना ही नहीं एक इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर मिल सकती है 20 लाख रूपए तक की छूट
भारत सरकार के नेट जीरो के आकड़े को पाने में ये इलेक्ट्रिक वाहनों का काफी अहम रोल रहने वाला है। जिस तरह कच्चे तेल का दाम आसमान छू रहे है ऐसे में भारत जैसे बड़े देश के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। लगातार कच्चे तेल की आपूर्ति करने में हमारे देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार काम होते जा रहा है। कच्चे तेल को खरीदने का बोझ दिन बा दिन बढ़ते ही जा रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो हमारे बजट का काफी बड़ा हिस्सा केवल कच्चा तेल खरीदने में ही चला जाएगा।
भारत सरकार इस बोझ को जल्द से जल्द काम करना चाहती है। इसके अलावा पर्यावरण में भी कई सारे बदलाव हमे देखने को मिल रहे है पर्यावरण एक भरी समस्या है जिसे हमे काम करना ही होगा। इस लिए देखा जा रहा है अब इस और केंद्र सरकार के साथ साथ राज्यों की सरकारें भी इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा प्रोमोट कर रही है।
इसी का परिणाम है भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांगलगातार बढ़ते जा रही है। राज्य सरकारें भी अपनी ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर विशेष पॉलिसी बना रहीं है जिसके तहत लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर छूट दी जा रही है। अब इसी कड़ी में झारखण्ड राज्य भी जुड़ गया है। हाल ही में राज्य में एक नई EV पॉलिसी को मंजूरी दी गयी।
Jharkhand EV Policy Hindi – झारखण्ड सरकार EV पॉलिसी
झारखण्ड सरकार ने अपनी नई EV पॉलिसी का एलान अक्टूबर 20 को किया। जिसके तहत अब राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सब्सिडी मिलना भी शुरू हो गया है। झारखण्ड सरकार ने 2026 तक अपने राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या को 10% तक ले जाने की योजना है। अपने इस टारगेट को पूरा करने के लिए सरकार सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट पर सब्सिडी देना शुरू कर चुकी है।
यदि आप भी अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल लेना चाहते है तो आपका 10 हज़ार से लेकर 20 लाख रूपए तक का मुनाफा हो सकता है। इतना ही नहीं इस नई EV पॉलिसी के तहत आपको रोड टेक्स, परमिट चार्ज जैसे खर्चो से भी छुट्टी मिलने वाली है। और यदि आप राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों में आते है तो आपको और भी खास फायदा सरकार देने वाली है और वो है इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने पर 100% इंट्रेस्ट सब्सिडी तो है न ये सोने पे सुहागा।
झारखण्ड EV पॉलिसी से मिलने वाले फायदे
झारखण्ड के लोगों को इस नई EV पॉलिसी से क्या क्या, किसे और कितना फायदा मिलेगा यह विस्तार से जानते है।
यदि आप कोई इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन खरीदते है तो इस नई EV पॉलिसी के अनुसार आप RS. 10,000/ तक की सब्सिडी पाने के पात्र बन जाते है।
यदि आप अपना एक इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदना चाहते है तो इस नई EV पॉलिसी के अनुसार आपको इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने पर 30,000 रूपए तक की सब्सिडी मिलेगी।
यदि आप अपनी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे है तो यही सही समय है इस नई EV पॉलिसी के तहत यदि आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदते है तो सरकार की ओर से आपको 1.50 लाख रूपए तक की सब्सीडी मिल सकती है।
इस नई EV पॉलिसी के तहत सरकार अपने मुख्य लक्ष्य के तहत चाहती है की राज्य में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन हो ज्यादा से ज्यादा किया जाए इस लिए इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर झारखंड सरकार की ओर से 20 लाख रूपए तक की छूट और सब्सिडी मिलने की सम्भावना है।
शुरूआती खरीदारों को विशेष फायदा
आपको बता दें की सरकार शुरूआती खरीदारों को यह विशेष योजनाओ का लाभ पहले दे रही है पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पहले 10 हजार खरीददारों को 100% की छूट दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त 10 से 15 हजार तक के खरीददारों को 75% तक की छूट दी जा सकती है और बाद के खरीददारों को 25% तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा किसी भी स्थति में ग्राहकों को 10% तक की छूट मिलना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा मुफ्त पंजीकरण की सुविधा भी झारखण्ड EV पॉलिसी के तहत सरकार सभी लोगों को प्रदान कर रही है।
झारखण्ड राज्य के EV पॉलिसी के बारे में हमने आपको यह जानकारी प्रदान की इससे जुडी हुई कोई और नई जानकारी सरकार द्वारा रिलीज की जाती है तो हम उसे भी अपने इस लेख में ऐड जरूर करेंगें। और यदि आपको इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में और जानकारी चाहिए तो यह से देखें इलेक्ट्रिक वाहनों की जानकारी।
इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में और ज्यादा जानने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें।
यह भी पढ़ें
Ultraviolette F77 Electric Bike रेंज, कीमत और टॉप स्पीड जाने यहाँ।
1 लाख से कम कीमत के इलेक्ट्रिक स्कूटर
Vida V1 Pro V1 Plus, हीरो के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जाने दोनों में क्या है खास।
Ola S1 Air : 84999 रुपये में भारत का शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर